आरा, अगस्त 4 -- Ara News: हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद आरा में करीब 200 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत निकले जुलूस आरा,निज प्रतिनिधि। हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की याद में चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को आरा शहर सहित जिले भर में पारंपरिक मातमी जुलूस के साथ ताज़िया निकाला गया। आरा शहर में यह जुलूस अब्बास मार्केट स्थित इमामबाड़ा से शुरू होकर धर्मन चौक, डीन्स टैंक, टाउन थाना, पुरानी पुलिस लाइन होते हुए छोटी कर्बला, मौला बाग पहुंचकर संपन्न हुआ। आरा में यह परंपरा लगभग 200 वर्ष पुरानी मानी जाती है। यह भी पढ़ें- Motihari News: जुल्म व असत्य के विरुद्ध खड़े होने का संदेश देती है कर्बलाजुलूस के आयोजन की प्रक्रिया जुलूस के दौरान शिया समुदाय के लोगों ने काले वस्त्र धारण कर नौहा पढ़ते हुए मातम किया और कर्बला की शहादत को याद किया। स...