आरा, सितम्बर 20 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र हसन बाजार ओपी क्षेत्र के कचनथ गांव निवासी अवध कुमार सिंह उर्फ लालबाबू सिंह के पुत्र चुन्नु यादव की हत्या के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को ले रविवार को परिजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पीरो थाना पहुंच गए। इस दौरान मृतक के पिता ने थानाध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मिलकर हत्याकांड के नामजद आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। इस घटना के चार दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखाई दिए। वैसे पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले में गंभीर है। पुलिस की ओर से इस हत्याकांड की गहराई से छानबीन की जा रही। इस मामले में तत्काल दो लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड के तह तक जाने के लिए पुलिस की ओर...