आरा, जुलाई 2 -- Ara News: आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मैना सुंदर धर्मशाला के सभागार में रोटरी क्लब ऑफ आरा के तत्वावधान में चिकित्सक दिवस पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले 26 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता केएम अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसके केडिया ने बताया कि सभी डॉक्टर वीसी राय की याद में प्रतिवर्ष चिकित्सकों को सम्मानित करते हैं। अध्यक्षीय भाषण में केएम अग्रवाल बताया कि रोटरी इंटरनेशनल की ओर से चिकित्सकों को उनकी दिन रात निरंतर उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ प्रतीक, डॉ राखी अग्रवाल, डॉ आशीष केडिया, डॉ लोकेश कुमार, डॉ विवेक राज, डॉ सनी कुमार, डॉ जीत शर्मा, डॉ मनीष कुमार, डॉ आनंद अभिषेक, डॉ एसके केडिया, डॉ जीवेश कुमार, डॉ बीके प्रसाद, डॉ रंजन दास, ड...