आरा, अक्टूबर 15 -- शारदीय नवरात्र में अभिव्यक्ति कार्यक्रम Ara News: शारदीय नवरात्र के मौके पर अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में गुरुवार को शारदीय नवरात्र के मौके पर अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चियों की ओर से देवी गीत, लोक नृत्य एवं डांडिया नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति दी गई। विद्यालय की 400 बच्चियों ने ग्रुपों में बंटकर एक साथ डांडिया की प्रस्तुति दी, जिसमें स्कूल की शिक्षिकाओं ने भरपूर सहयोग दिया। भोजपुरी लोक नृत्य एवं डांडिया की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शुभारंभ ऋषिकेश ओझा (उप प्राचार्य), अरविंद ओझा (एकेडमिक इंचार्ज), राजेश रमन (परीक्षा प्रभारी), वरीय शिक्षिका रेणु प्रकाश वर्धन एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप स...