Ara News: चलने लायक सड़क बनाने को अगिआंव बाजार में नाराजगी
आरा, अगस्त 3 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो-अगिआंव बाजार सड़क को अगिआंव बाजार में चलने लायक बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। सड़क पर बन आये गड्ढों को भरकर चलने लायक बनाने की मांग करते-करते थक चुके ग्रामीण अचानक ही सड़क पर उतर आये और हंगामा करना शुरू कर दिया। पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के समझाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क से हट गये। ग्रामीणों का कहना है कि अगिआंव बाजार में सड़क की दोनों ओर आउटफाल नाला नहीं होने के चलते सड़क पर घरों का पानी बहता है और बड़े-बड़े गड्ढे बन आये हैं। गड्ढों में अक्सर चारपहिया और दोपहिया वाहन फंस जाते हैं। रात में अचानक बाइक सवार जख्मी हो जाते हैं। सड़क पर बन आये गड्ढों को दुरुस्त करने के लिये लोगों ने पथ निर्माण विभाग से शिकायत की, लेकिन गड्ढों को भरने की दिशा में कोई पहल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.