Ara News: चर्च में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण
आरा, अक्टूबर 11 -- Ara News: आरा,हिप्र.। शहर के रमना मोड़ स्थित द होली सेवियर चर्च में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पास्टर अनिल के नेतृत्व में डॉ केएन सिन्ह, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अमरेंद्र कुमार और सदर अस्पताल के डॉ आशुतोष पांडे की ओर से मेडिकल टीम के माध्यम से किया गया। पास्टर ने तीनों डॉक्टरों को गमछा देकर सम्मानित व स्वागत किया। मेडिकल टीम ने 156 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा वितरण किया। मौके पर विधवाओं को राशन और सभी आए हुए लोगों को बीज व स्वस्थ रहने के लिए पुस्तकें वितरित की गईं। मेडिकल टीम में प्राची, संध्या, सुभाष, रेखा, मुस्कान, सारी, अरविंद, उपेंद्र व अन्य की सेवा सराहनीय रही। चर्च कमेटी से राजेश शर्मा, सुजाता, कविता, रिंकी, च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.