आरा, सितम्बर 3 -- Ara News: चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय के चरपोखरी बाजार स्थित संत शिरोमणि श्री गणिनाथ गोविंद जी महाराज मंदिर प्रांगण में आगामी जयंती पर्व को लेकर वैश्य समाज के लोगों की बैठक गुरुवार को की गई। बैठक में आगामी पांच सितंबर को श्री गणिनाथ गोविंद जी महाराज की जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष चरपोखरी में श्री गणिनाथ गोविंद जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी पूजा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक में आयोजन की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा को सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विम...