Ara News: चंदवा मोड़ से मिशन स्कूल ओवरब्रिज तक दो किमी सड़क बनेगी फोरलेन
आरा, अगस्त 12 -- Ara News: - विभाग को इस सप्ताह भेजा जाएगा प्रस्ताव, लगभग 20 करोड़ रुपए होंगे खर्च - डीएम ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता को डीपीआर बनाने का दिया निर्देश - अब 22 मीटर चौड़ी हो जाएगी यह सड़क, डेढ़ मीटर में होगा डिवाइडर - 10 मीटर सड़क का ढलाई कार्य हो गया है पूरा, 12 मीटर और होगी चौड़ी आरा, हमारे संवाददाता। आरा शहर के चंदवा मोड़ से मिशन स्कूल (ओवरब्रिज) तक लगभग दो किलोमीटर लंबी टूलेन सड़क अब फोरलेन सड़क बनेगी। विभाग को इसी सप्ताह इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस पर लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता सिकंदर पासवान को इसका डीपीआर बनाने का आदेश बुधवार को दिया गया। इस सड़क का टूलेन कार्य यानी 10 मीटर चौड़ी बनकर तैयार हो गयी है। इसे फोरलेन में विस्तारित करते हुए और 12 मीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.