आरा, जुलाई 18 -- Ara News: -गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में शुक्रवार की देर शाम हुई वारदात -गांव स्थित महादलित टोली से शुक्रवार की रात बरामद किया गया शव -हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस -वैज्ञानिक जांच को पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम, जुटाए जा रहे साक्ष्य आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में शुक्रवार की शाम इंटर के एक छात्र की गला रेत निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी है। घर से सामान खरीदने निकले छात्र का शव देर रात गांव स्थित महादलित बस्ती से बरामद किया गया। घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद किया गया है। मृत छात्र मसाढ़ गांव निवासी स्व. मिथिलेश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार सिंह उर्फ प्रीतम राज था। उसकी गर्दन के दाएं-बाएं और पिछले हिस्से के अलावा सिर पर भी धार...