Ara News: घर डूबे तो सड़क और तटबंध पर आशियाना, जिंदगी बचाने की जद्दोजहद
आरा, सितम्बर 6 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। गंगा की बाढ़ ने बड़हरा प्रखंड की करीब 20 पंचायतों में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गांवों में बाढ़ का पानी घुसने के बाद सैकड़ों परिवार अपना घर-बार छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की तलाश में भटक रहे हैं। किसी ने सड़क किनारे तिरपाल तान लिया है तो कोई कोईलवर-बक्सर तटबंध को अपना आशियाना बनाने को मजबूर है। कच्चे मकानों में पानी भरने के बाद कई परिवार दूसरों के घरों में शरण ले रहे हैं। वहीं पक्के मकानों में पानी घुसने से लोग छतों पर रात काट रहे हैं। सिन्हा, बलुआ, सोहरा, नरगदा, गाजियापुर, बखोरापुर, नेकनाम टोला समेत कई पंचायतों के गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घरों में पानी घुसने से लोगों के सामने रहने के साथ भोजन, पीने के पानी, मवेशियों के चारे और इलाज की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.