Ara News: गड़हनी : 26 को निकलेगा जुलूस-ए-मुहम्मदी
आरा, अगस्त 18 -- Ara News: गड़हनी। जुलूस ए मुहम्मदी की तैयारियों को लेकर गड़हनी में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से निकालने और विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त को सुबह 10 बजे शाही जामा मस्जिद से जुलूस निकलेगा। जुलूस बागर मोड़, पड़रिया रोड, इस्लामगंज, शेरगंज, बिचली पट्टी एवं उतरपट्टी होते हुए मदरसा कैंपस पहुंचकर समाप्त होगा। बैठक में शकील मौलाना, मोहम्मद अब्दुल्लाह, अब्दुल हसीब, मोहम्मद अब्दुल मजीद, सोनू वारसी, रमीज वारसी, तौफीक अली, अमीर हुसैन, काशिफ अली, अख्तर हुसैन, वसीम अकरम, कल्लू जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने लोगों से शांति, अनुशासन और भाईचारे के साथ जुलूस में शामिल होने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: 26 को निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी, दूसरे मुल्क का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.