आरा, जुलाई 1 -- Ara News: प्रशासन पर आठ लाख का फर्जी चेक देने का लगाया आरोप गड़हनी, एक संवाददाता। प्रखंड की काउप पंचायत के बहरी गांव निवासी राम तपस्या पाल के बेटे और बहू की सड़क दुर्घटना में मौत होने की खबर सुन बुधवार को अगिआंव विधानसभा के पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन पहुंचे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दंपती की मौत, हंगामा और तोड़फोड़ शोक संवेदनाएँ पीड़ित परिवार से मिल शोक संवेदना प्रकट की। पूर्व विधायक ने कहा कि बहुत ही हृदयविदारक घटना है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि गड़हनी-बागर पथ सड़क सिंगल है, जिस पर भारी वाहनों का परिचालन गैरकानूनी है।भारी वाहनों के परिचालन पर रोक पूर्व विधायक ने एसडीएम को फ़ोन कर अविलंब इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने को कहा। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि प्रश...