Ara News: गड़हनी : बीडीबीएल सुपर किंग्स ने बिहार रॉयल चैलेंजर्स को हराया
आरा, अगस्त 13 -- Ara News: गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत गड़हनी स्थित बीडीबीएल फैक्ट्री देवढ़ी परिसर में गुरुवार को खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में बीडीबीएल सुपर किंग्स ने बिहार रॉयल चैलेंजर्स को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। 15-15 ओवर के इस मुकाबले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने खेल को रोमांचक बनाए रखा। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 95 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीडीबीएल सुपर किंग्स ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 13 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की। आरबी मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.