आरा, अगस्त 21 -- Ara News: अचानक बढ़े पानी से तटवर्ती परिवारों की बढ़ी चिंता, नदी की तेज लहरें दे रही खतरे का संकेत गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत गड़हनी से होकर गुजरने वाली बनास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Hapur News: बाढ़: स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावितजलस्तर में वृद्धि नदी का पानी लगातार उफान की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है और तेज बहाव के साथ उठ रही लहरों की आवाज तटवर्ती लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को नदी का बदला हुआ रूप देखकर आसपास के लोगों में बेचैनी साफ नजर आई। सामान्य दिनों की अपेक्षा नदी में पानी का बहाव तेज है। तट के समीप रहने वाले परिवार लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तर...