आरा, जुलाई 3 -- Ara News: -भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव से गुरुवार की रात पकड़ा गया शख्स -छापेमारी में अभियुक्त के घर से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के पीरो थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव में छापेमारी कर लोगों को धमका रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त बम्हवार गांव निवासी चंद्रभूषण ठाकुर का पुत्र पंकज कुमार ठाकुर है। उस पर घर में अवैध हथियार रखने और लोगों को गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार गुरुवार की शाम पीरो थाने को सूचना मिली कि बम्हवार गांव निवासी पंकज कुमार ठाकुर अपने घर...