आरा, नवम्बर 9 -- Ara News: आरा, हि.सं.। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में रविवार की सुबह गेहूं में कीड़ा मारने वाली दवा रखने के दौरान एक किशोरी की मौत हो गयी। गेहूं में कीटनाशक रखने के दौरान दवा उसकी नाक में चली गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृत किशोरी मूल रूप से चरपोखरी थाना क्षेत्र के मानसागर गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह की 17 वर्षीया पुत्री तनु कुमारी थी। वह नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में अपने मकान में पूरे परिवार के साथ रहती थी। घटना को लेकर किशोरी के भाई हर्ष कुमार की ओर से नवादा थाना में आवेदन दिया गया है। इसमें कहा गया है कि रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी बहन तनु के साथ गेहूं के ड्राम में कीड़ा मारने की दवा डाल रहे थे। इस दौरान दवा का पाउडर उसकी बहन की नाक में चला गया। इससे उसकी तबीयत का...