आरा, अगस्त 8 -- Ara News: -एसडीओ ने सीओ और राजस्व कर्मियों के साथ बैठक कर पर्चा निर्गत करने को लेकर लगाई फटकार पीरो, संवाद सूत्र। भूमिहीन परिवारों को गृहस्थल बंदोबस्ती पर्चा निर्गत करने की धीमी रफ्तार पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

बैठक की समीक्षा अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता वरुणंजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीरो, तरारी, चरपोखरी के अंचल अधिकारी और सभी राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान लक्ष्य और प्रगति की समीक्षा करते हुए पाया गया कि पूर्व में प्रत्येक पंचायत से कम से कम पांच-पांच योग्य भूमिहीनों को पर्चा निर्गत करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था। इसके विपरीत अधिकतर पंचायतों में अब तक केवल दो से तीन व्यक्तियों क...