आरा, जुलाई 30 -- Ara News: -बिना वैध अनुमति के क्लीनिक संचालन, दवाओं के वितरण और बिक्री का आरोप -जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन कर की गई जांच बड़हरा, संवाद सूत्र। कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।

जांच में पाया गया जांच के दौरान क्लिनिक संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, पंजीकरण और लाइसेंस नहीं मिलने और बिना वैध अनुमति के दवाओं के भंडारण व बिक्री की पुष्टि होने पर टीम ने मौके पर ही कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, गुंडी गांव निवासी फूल कुमार सिंह उर्फ भास्कर सिंह ने बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदा...