Ara News: गड़हनी : सांसद का जनसंवाद, कई मामलों का मौके पर निष्पादन
आरा, अगस्त 25 -- Ara News: गड़हनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत गड़हनी स्थित आरती उत्सव पैलेस में मंगलवार को आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं। अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव राम छपित राम ने की। प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने बिजली, सिंचाई, शिक्षा, सड़क समेत अन्य जनसमस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने कई मामलों में तत्काल पहल करते हुए मौके पर ही समस्याओं के निष्पादन की कार्रवाई की, जिससे लोगों में संतोष दिखा। इस दौरान सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि जनमुद्दों के समाधान के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को संसद में उठाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Ara News: जवईनिया के विस्थापितों के पुनर्वास समेत नौ मांगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.