आरा, जुलाई 7 -- Ara News: कार्रवाई से मचा हड़कंप गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत गड़हनी के वार्ड नंबर 10 में मंगलवार को अंचल प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नहर की जमीन के अतिक्रमण की हुई जांचकार्यवाही का विवरण प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। अतिक्रमण हटने के बाद जहां स्थानीय ग्रामीणों ने राहत जताई, वहीं प्रभावित पक्ष के लोगों में मायूसी देखी गई। जानकारी के अनुसार, वार्ड 10 के निवासी अशोक राम ने अंचल कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि धनराजो कुंअर की ओर से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर कब्जा किया गया है। शिकायत के आधार पर अंचल प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्णय लिया।प्रशासनिक कार्रवाई अंचल कर्मचारी रंजीत सिंह, चरप...