Ara News: गड़हनी : युवा सब्जी विक्रेता का आकस्मिक निधन, तुरहा समाज में शोक
आरा, जुलाई 16 -- Ara News: गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत गड़हनी के वार्ड आठ के युवा सब्जी विक्रेता कन्हैया तुरहा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र, विशेषकर तुरहा समाज में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक स्व श्री भगवान तुरहा के 28 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार थे। उनके भाई ने बताया कि घर में सीढ़ी से गिर जाने के बाद उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। कन्हैया के बड़े भाई शंकर तुरहा और कृष्णा तुरहा की चीत्कार से पूरे मोहल्ले के लोगों की आंखें नम थीं।परिजन, मित्र, शुभचिंतक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर शोक-संवेदना व्यक्त करने लगे। उनके अंतिम संस्कार में कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.