Ara News: गड़हनी : घर में चल रहा था गलत धंधा, तीन महिलाओं को पकड़ा
आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: आरा। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार स्थित ब्लॉक रोड में छापेमारी कर एक मकान में चल रहे गलत धंधा का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को पकड़ा भी है। इनके पास से दो पैकेट कंडोम और दो मोबाइल जब्त किया है। पुलिस के अनुसार मोहल्ले के लोगों की ओर से सूचना दी गयी कि एक घर में गलत धंधा हो रहा है। इससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही है। इस आधार पर रविवार की शाम ब्लॉक रोड स्थित चिह्नित मकान में छापेमारी की गयी। उस दौरान तीन महिलाओं को पकड़ा गया। मौके से कंडोम और मोबाइल भी बरामद किया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.