Ara News: गंगा नदी से मिला युवक का शव
आरा, अक्टूबर 12 -- Ara News: आरा। जिले के बबुरा गांव के बड़ी दुर्गा मंदिर के पश्चिम साइड स्थित छोटी गंगा नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस युवक की पहचान करने और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत पानी में डूबने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.