आरा, अक्टूबर 3 -- Ara News: एसडीएम के सख्त निर्देश पर कार्रवाई शुरू जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर नगर स्थिति स्वार्थ साहू खेल मैदान से अस्थायी हेलीपैड का मलबा हटाने का काम रविवार को शुरू हो गया। एसडीएम ओमप्रकाश लाल के सख्त निर्देश पर भवन व पथ निर्माण विभाग सक्रिय हो गया, मजदूरों ने हेलीपैड की ईंटें तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से हटाई। एसडीएम ने बताया कि वीआईपी आगमन के लिए बनाए गए हेलीपैड व पथ निर्माण विभाग की सामग्री से खिलाड़ियों, सेना-पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों, बच्चों और टहलने वाले बुजुर्गों को परेशानी हो रही थी। शिकायत मिलने पर भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को मैदान से सभी बाधाएं तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: खेल मैदान से हेलीपैड और सड़क हटाने के लिए युवाओं ने किया जाम पथ विभाग ...