आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: बिहिया। निज संवाददाता बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में खेत में मवेशी घुसने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में गौरा निवासी उपेंद्र कुमार, चंद्रभूषण सिंह और सुनील यादव का इलाज बिहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस के अनुसार घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से थाने में अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...