आरा, अगस्त 9 -- Ara News: -सिन्हा थाना क्षेत्र के लवकुशपुर गांव के बधार में हादसा -सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के सिन्हा थाना क्षेत्र के लवकुशपुर गांव के बधार में रविवार की शाम खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक लवकुशपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के 32 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे का विवरण बताया जाता है कि सुनील कुमार सिंह रविवार की शाम करीब पांच बजे खेत की ओर घूमने गए थे। इसी दौरान खेत के समीप जमीन पर बिजली का तार गिरा हुआ था। तार का एक हिस्सा खुला हुआ था और जमीन गीली होने के कारण वहां करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी क्रम में सुनील के हाथ की अंगुली खुले बिजली तार के संपर्क में...