Ara News: खेत के पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत, कोहराम
आरा, नवम्बर 9 -- चकवा गांव में डूबने से किशोर की मौत Ara News: चकवा गांव में हादसा, पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजनों को मिलेगी चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के चकवा गांव में सोमवार को खेत के पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार सिंह उर्फ राजकुमार सिंह का 13 वर्षीय पुत्र सोमवार को खेत की ओर गया था। इसी दौरान वह खेत के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों और परिजनों ने काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे का शव मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.