आरा, अगस्त 8 -- Ara News: -गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में शनिवार की सुबह हुआ हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में शनिवार की सुबह एक किसान की आहर में डूबने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान खेत की ओर जाने के दौरान वह आहर में गिर पड़े। मृत किसान नहसी गांव निवासी स्व. धर्मदेव राम के 53 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश थे। बेटे विवेक कुमार ने बताया कि उसके पिता शनिवार की सुबह खेत जाने के लिए निकले थे। रास्ते में एक आहर पड़ता है। खेत जाने के क्रम में वे आहर में गिरकर डूब गए। कुछ देर बाद वे लोग खेत में जा रहे थे, देखा कि वे आहर में गिरे पड़े है। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें आहर से बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक की ओर से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्...