आरा, अगस्त 31 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से वृद्धि होने से बड़हरा प्रखंड में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए निर्धारित खतरे के निशान को पार कर गया। सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 52.89 मीटर दर्ज किया गया था। दोपहर दो बजे तक यह बढ़कर 52.98 मीटर हो गया। वहीं शाम छह बजे जलस्तर निर्धारित खतरे के निशान 53.08 मीटर से ऊपर पहुंच गया। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों के साथ-साथ आसपास के मैदानी क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है। इससे ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत का माहौल है।

गंगा के जलस्तर में वृद्धि गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण दियारा और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। खेतों में पहले से जमा बाढ़ का प...