आरा, नवम्बर 9 -- छठ महापर्व पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Ara News: एसडीएम ने सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों व कार्यपालक पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश, निजी नावों पर रोक जगदीशपुर, निज संवाददाता। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और संभावित हादसों की रोकथाम को लेकर जगदीशपुर अनुमंडल प्रशासन सख्त हो गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों और नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को व्यापक सुरक्षा इंतजाम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने घाटों पर भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, रोशनी, चिकित्सा सुविधा और नदी में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने को कहा है। सभी बीडीओ, सीओ कार्यपालक पदाधिकारी और थानाध्यक्षों को खतरनाक घाटों व तालाबों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग ...