आरा, अगस्त 31 -- Ara News: आरा में टाटा मेमोरियल अस्पताल की शाखा खोलने की पहल पर हुई चर्चा, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन आरा, निज प्रतिनिधि। क्रीड़ा भारती भोजपुर विभाग की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत श्री संत गाडगे महाराज मिशन, मुंबई के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख विश्वस्त तथा दादर स्थित धर्मशाला के माध्यम से कैंसर पीड़ितों की निस्वार्थ सेवा करने वाले महान समाजसेवी स्व. बापूसाहेब देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

श्रद्धांजलि और सामाजिक कार्य उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में विभाग के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह और उपाध्यक्ष डॉ. राणा संतोष कुमार सिंह ने स्व. देशमुख के सामाजिक एवं मानवीय कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने कर्मयोगी संत गाडगे बा...