आरा, जुलाई 31 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड में शुक्रवार को प्रस्तावित पंचायत समिति की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। बैठक प्रखंड परिसर स्थित मिट्टी जांच केंद्र में आयोजित की जानी थी, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

बैठक की तैयारी विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी निर्धारित समय पर उपस्थित हो गए थे, लेकिन पंचायत समिति सदस्यों और मुखियाओं की अपेक्षित संख्या में उपस्थिति नहीं होने के कारण बैठक की कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार, इस बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा प्रस्तावित थी।

उपस्थित सदस्यों की स्थिति बैठक में प्रखंड प्रमुख मदन सिंह, उप प्रमुख राम विनय पासवान, बीडीओ जनार्दन तिवारी, सीओ राकेश आनंद, मनरेगा पीओ मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी म...