Ara News: कोडियर में निकाला गया श्रीराम विवाह का भव्य जुलूस
आरा, अक्टूबर 15 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड के कोडियर गांव में दुर्गापूजा पर श्रीराम विवाह और रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। जुलूस कोडियर से शुरू होकर चौरी लख तक पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और माता सीता के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में भाग लिया। जुलूस के सफल आयोजन में रामलीला समिति की अहम भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष प्रेम राय, उपाध्यक्ष अप्पू राय और सचिव अभिमन्यु सिंह प्रियांशु राय ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। वहीं, रामलीला मंडली के कार्यकर्ता मनु मेहरा, रंजन राय, प्रियांशु राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। जुलूस में युवाओं, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.