आरा, जुलाई 7 -- Ara News: औचक निरीक्षण कर कहा- हर मरीज को त्वरित इलाज मिले कोईलवर, एक संवाददाता। भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल के विभिन्न काउंटरों और वार्डों का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविकता मौके पर इलाज कराने पहुंचे मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, आधारभूत सुविधाओं और सेवा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना...