आरा, अक्टूबर 15 -- कोईलवर में दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में Ara News: कोईलवर, एक संवाददाता। नवरात्र को लेकर पूरे कोईलवर प्रखंड में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना जारी है तो वहीं भव्य पंडाल निर्माण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोईलवर नगर पंचायत में नवोदय दुर्गा पूजा समिति, सरस्वती कला केंद्र,जनता ड्रामेटिक एसोसिएशन व आजाद कला मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं को नए लुक में पंडाल की सजावट देखने को मिलेगा। वार्ड संख्या तीन अवस्थित आजाद कला मंदिर का इस बार पूरे तरीके से जीर्णोद्धार कराया गया है जिससे उसका स्वरूप निखर उठा है। वहीं जनता ड्रामेटिक एसोसिएशन में शिव-शक्ति की थीम पर आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां मुख्य द्वार शिवलिंग के आकार दिया जा रहा है जबकि मां दुर्गा का दरबार वैष्णो देवी भवन की तर्ज पर सजाया जा रहा है। ...