आरा, अगस्त 31 -- Ara News: -राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आरा, एक संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आरा में सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की गतिविधियाँ प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. केएन सिन्हा और डॉ. अरुण कुमार सिंह की ओर से मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच विकसित करने के तरीकों और उच्च रक्तचाप के साथ मधुमेह के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. अनामिका ने को बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान की प्राचार्य डॉ अनामिका ने कहा कि संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं मे...