Ara News: कॉलेजों के समीप पुलिस गश्ती की मांग उठाई
आरा, अगस्त 21 -- Ara News: आरा। आरा परिसदन में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से अजय कुमार तिवारी मुनमुन ने शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान सभापति, भोजपुर के नये जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष अजय कुमार तिवारी ने आरा मुख्यालय स्थित सभी कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उनसे आग्रह किया कि सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कॉलेजों के आसपास नियमित पुलिस गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे सुरक्षित माहौल में अपनी पढ़ाई कर सकें। डीएम-एसपी ने आश्वस्त किया कि इस विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.