आरा, सितम्बर 7 -- Ara News: आरा। भोजपुर में अगस्त महीने में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और केस डिस्पोजल को लेकर जिला स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा बैठक में थानों के प्रदर्शन का भी आकलन किया गया। केस निष्पादन पर बड़हरा और पीरो थाने का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि अगस्त महीने में कुल 854 नये कांड प्रतिवेदित कांड किये गये। इनमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समीक्षाधीन माह में कुल 822 कांडों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। पीरो और बड़हरा थाने का प्रदर्शन केस के निष्पादन में बेहतर रहा। यह भी पढ़ें- Ara News: नवादा और जगदीशपुर सहित नौ थानों में नये थानाध्यक्ष, 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला थाना स्तर पर प्रदर्शन अगस्त में एनबीडबल्यू निष्पादन में शाहपुर थाने का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। वहीं, गिरफ्तारी में ...