आरा, अक्टूबर 25 -- अखिलेश कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई Ara News: राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई सेना के जवानों के साथ बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दिया पीरो, संवाद सूत्र। देश की सरहद पर जम्मू - कश्मीर के भुज में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन को प्राप्त हुए जिले के अगिआंव बाज़ार थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव केवटिया लाया गया। शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया और चारों ओर चीख-पुकार व रोने की आवाज गूंज उठी। दिवंगत जवान की पत्नी सुमंती देवी, बड़ी बेटी ईशा कुमारी और छोटी बेटी माही कुमारी की दिल को दहला देने वाली चीखों से वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। इस दुख की घड़ी में शहीद जवान के पार्थिव शरीर के साथ जम्म...