आरा, जुलाई 16 -- Ara News: -11 साल बाद भी अपने भवन से महरूम, स्थापना दिवस पर छलका अधिवक्ताओं का दर्द -जमीन आवंटन और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने को सरकार से की ठोस पहल की मांग

स्टैपने के बाद जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के व्यवहार न्यायालय जगदीशपुर का 11वां स्थापना दिवस गुरुवार को सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की, लेकिन अपना भवन और जमीन के अभाव का मुद्दा एक बार फिर प्रमुखता से उठाया। अधिवक्ताओं ने कहा कि 11 वर्ष बीत जाने के बावजूद न्यायालय आज भी अनुमंडल कार्यालय परिसर से संचालित हो रहा है, जिससे न्यायिक कार्यों के संचालन में कई व्यावहारिक परेशानियां बनी हुई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदानंद सिंह और मुकुल विकास श्रीवास्तव ने कहा कि न्यायालय के लिए स्थायी जमी...