आरा, जुलाई 29 -- Ara News: शाहपुर। ऐतिहासिक कुंडवा शिव मंदिर में आयोजित सावन महोत्सव मेले का उद्घाटन बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक राकेश रंजन ओझा ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री से मिलकर मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराने की मांग की जाएगी। साथ ही एनएच से सटे होने के कारण यहां संस्कृत विद्यालय खोलने और मंदिर के भव्य सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। अध्यक्षता धर्मदेव मिश्र ने की और संचालन आशुतोष तिवारी ने किया। मौके पर उमप्रकाश राय, शंभुशरण मिश्र, गणेश सिंह, रामनारायण तिवारी, त्रिभुवन सिंह, अंकित पांडेय, विंध्याचल जायसवाल, रवींद्र ओझा, राजेन्द्र मिश्र, ठाकुर दयाल राम, पंकज तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: कुंडवा शिव मंदिर मेला आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...