आरा, नवम्बर 4 -- बरनी गांव में किराना दुकान पर छापेमारी Ara News: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बरनी गांव में मंगलवार की रात में पुलिस की कार्रवाई 3.57 ग्राम ब्राउन शुगर, 46 ग्राम गांजा, 1 तराजू , 7,196 रुपए नगद एवं अन्य सामग्री बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बरनी गांव में एक किराना दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा बरामद की है।‌ मौके से दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दुकानदार बरनी गांव निवासी कामाख्या नारायण सिंह का पुत्र सोनू सिंह उर्फ रोहित रंजन सिंह है। तलाशी के दौरान उसकी दुकान से 3.57 ग्राम ब्राउन शुगर, 46 ग्राम गांजा, छह चिलम, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू , एक चकला, एक मोबाइल, अलमुनियम का एक बक्सा और 7,196 रुपए नगद बरामद किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओ...