आरा, अगस्त 10 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरहदा-शिवपुर रोड से उजले रंग की आई 20 कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कार से कुल 80.460 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ ही दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी नीरज कुमार यादव और कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी पिक्की कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि शराब धंधेबाज कार के माध्यम से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर फरहदा-शिवपुर रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना क...