Ara News: कमरियांव और तीयर में बिजली चोरी में 1.14 लाख का जुर्माना
आरा, जुलाई 1 -- Ara News: बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिजली विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे पांच लोगों को मौके पर पकड़ा है। इन पर कुल एक लाख 14 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए शाहपुर जेई की ओर से तीयर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की टीम ने क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए कमरियांव और तीयर गांवों में औचक छापेमारी की। इस दौरान चोरी करने के मामले में कमरियांव निवासी वीरेन्द्र सिंहपर 29 हजार रुपये, अवधेश सिंह और तीयर निवासी ब्रह्मदेव सिंह पर 38 हजार रुपये, सुरेन्द्र सिंह पर 28 हजार रुपये, हरगोविंद सिंह पर दो हजार रुपये जुर्माना किया है। मामले को लेकर शाहपुर बिजली जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.