आरा, सितम्बर 27 -- Ara News: एसपी ने पुलिस कंट्रोल और मुफस्सिल थाना का निरीक्षण कर समीक्षा की आरा, हि.सं.। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने शनिवार की रात पुलिस कंट्रोल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, प्राप्त सूचनाओं, शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया और विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच समन्वय की समीक्षा की।

कंट्रोल रूम के कार्य का निरीक्षण एसपी ने डायल 112 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए कंट्रोल रूम को 24 गुणा 7 सक्रिय और प्रभावी बनाए रखने के साथ सूचना के त्वरित आदान-प्रदान एवं बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन को समयबद्ध पुलिस सहायता उपलब्ध कराने को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इससे पहले एसपी ने ...