Ara News: ऑटो से गिर युवक जख्मी, किया रेफर
आरा, सितम्बर 7 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा और पेरहाप गांवों के बीच सोमवार की शाम चलती ऑटो से गिर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जानकारी के अनुसार अनुआ गांव निवासी उदय राय का 30 वर्षीय पुत्र ऋषि राय खैरा से टेम्पो से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान खैरा और पेरहाप के बीच वह असंतुलित होकर चलती ऑटो से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और सहार थाना पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत सीएचसी सहार पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के अनुसार युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.