Ara News: ऑटो पर लदी अंग्रेजी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
आरा, जुलाई 30 -- Ara News: बिहिया, निज संवाददाता। बिहिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ऑटो पर लदी भारी मात्रा में अंग्रजी शराब जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर किया। गिरफ्तार तस्कर गोपाल यादव है, जो कि बहोरनपुर थाना क्षेत्र के उमरावगंज गांव निवासी सरल यादव का पुत्र है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास को बुधवार की रात सूचना मिली थी कि ऑटो पर शराब लादकर बिहिया की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बिहिया चैरास्ता रोड में जाल बिछाया। बिहिया की तरफ जा रहे एक सीएनजी ऑटो को पुलिस ने रोकवाया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो से 8 पीएम ब्रांड की 192 पीस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ऑटो समेत जब्त करते हुए चालक और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। -------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.