आरा, सितम्बर 30 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। एसबी कॉलेज में बुधवार को प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी का विदाई समारोह आयोजित हुआ। इसी दिन वे सेवानिवृत्त हो गईं। समारोह में कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल, कार्यप्रणाली और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की। कहा कि उन्होंने कॉलेज के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। मौके पर प्रो. पूनम कुमारी, डॉ. नीतू देवी, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. अभिनव, डॉ. अनुपमा, डॉ. स्मिता ठाकुर, डॉ. मिथिलेश गिरी, डॉ. महफूज, डॉ. अमजद,डॉ मनीषा,डॉ दिव्या, डॉ. मुन्ना, डॉ. राधिका रमण सिंह, डॉ. प्रियंका भारती, डॉ. नमिता, डॉ. बिंकटेश, डॉ. उमेश कुमार राय, डॉ. अनंत कुमार, डॉ. राकेश कुमार, कृष्ण कुमार भास्कर, विकास कुमार मौजूद थे। ...