आरा, अगस्त 21 -- Ara News: -छात्राओं ने शिक्षिकाओं के हाथों में रचाई मेहंदी, शिव भजन और गीतों से सजा समारोह आरा, निज प्रतिनिधि। एसबी कॉलेज में शुक्रवार को एनएसएस इकाई एक एवं दो और कॉलेज कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रंगोली में अंशिका और मेहंदी प्रतियोगिता में अनम अव्वलसावन महोत्सव का आयोजन पर पूरे कार्यक्रम में सावन की हरियाली, उमंग और उत्सव का रंग देखने को मिला। झूले के साथ-साथ सेल्फी प्वाइंट बनाये गये थे, जहां छात्राएं सेल्फी लेती दिखीं। महोत्सव के दौरान छात्राओं ने महिला शिक्षकों के हाथों में आकर्षक मेहंदी लगाई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कविता, गीत एवं शायरी प...