आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: सुरक्षा व्यवस्था एवं लंबित मामलों के निष्पादन का दिया सख्त निर्देश पीरो/तरारी, संवाद सूत्र भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने रविवार की देर रात्रि इमादपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की संपूर्ण कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा तंत्र की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले ऑन ड्यूटी एवं संतरी ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति की गहनता से जांच की। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना के सिरिस्ता, सीसीटीएनएस कक्ष, हाजत, पुलिस बैरक, मालखाना तथा गश्ती वाहनों की क्रियाशीलता का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न आपराधिक मामलों से संबंधित अभिलेखों एवं रजिस्टरों के सही रखरखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। इसके साथ ही...